IGNOU Percentage Calculate– हम इस पोस्ट मे जानेंगे की इग्नू मे पास होने के बाद अपने कोर्स का ग्रेड कार्ड देख कर किस तरह से अपने कोर्स की Percentage कैसे निकालते हैं।
इग्नू मे Percentage निकालने के लिए इग्नू की परीक्षा और दिये गए असाइन्मंट को आधार बनाया जाता है इन दोनों मे प्राप्त हुए अंकों की सहायता से विद्यार्थी अपनी percentage निकाल सकता है। और दोनों मे ही विद्यार्थी को अलग अलग पास होना चाहिए तभी छात्र/छात्रा को उत्तीर्ण माना जाएगा।
अगर कोई विद्यार्थी सभी परीक्षा मे उत्तीर्ण होता है और उसके असाइन्मंट मे भी अच्छे अंक आकार सभी मे उत्तीर्ण हो जाता है तो वह नीचे दिये गए तरीके से अपने अंको की percentage निकाल सकता है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के मदद से वह अपने सटीक percentage प्राप्त कर सकता है।
असाइन्मंट (30% अंक) – छात्र/छात्रा को अपने कोर्स के सभी असाइन्मंट अपने अध्ययन केंद्र पर जमा सेमेस्टर या वार्षिक तौर पर जमा करवाने जरूरी है।
परीक्षा (TEE 70 अंक) – इग्नू वर्ष मे दो बार परीक्षा का आयोजन करती है जून और दिसंबर, छात्र/छात्रा अपने सेमेस्टर और कोर्स के हिसाब से किसी भी सत्र मे परीक्षा दे सकते हैं।
IGNOU Percentage Calculate?
आपको समझने के लिए नीचे एक टेबल बना दी गयी जिसकी सहायता से आप आसानी से समझ सकते हैं की इग्नू मे अपने कोर्स की percentage किस तरह से निकली जाती है
Subjects | Assignments | Theory | 30% of Assignments | 70% of Theory | Total (A+B) |
A | 60 | 64 | 18 | 44.8 | 62.8 |
B | 65 | 56 | 19.5 | 39.2 | 58.7 |
C | 70 | 59 | 21 | 41.3 | 62.3 |
D | 76 | 45 | 22.8 | 31.5 | 54.3 |
E | 71 | 52 | 21.3 | 36.4 | 57.7 |
Total | 295.8 | ||||
Percentage | 59.16% |
प्रतिशत निकालने के लिए इग्नू का ग्रेड सिस्टम
जिन विद्यार्थियों के कोर्स मे अंक नहीं मिलते बल्कि ग्रेड मिलते हैं उनके लिए नीचे दी गयी टेबल सहायक होगी। इस टेबल की सहायता से आप अपनी percentage की गणना कर सकते हैं।
Grade | Percentage |
A | 80% and Above |
B | 60% to 79.9% |
C | 50% to 59.9% |
D | 40% to 49.9% |
E | Below 40% |
हर ग्रेड का सिस्टम नीचे दिये गए है की किस ग्रेड का क्या मतलब बनाता है
Grade | Remarks |
A | Excellent |
B | Very Good |
C | Good |
D | Satisfactory |
E | Unsatisfactory |
इग्नू की हिन्दी खबर के लिए – ignoustudhelp.in पर जाएँ
इग्नू की अँग्रेजी खबर के लिए – hariknowledge.com पर जाएँ
Leave a Comment